डेली करेंट अफेयर्स क्विज 21 दिसंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 21 दिसंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 21 दिसंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 21 दिसंबर 2023

प्रश्न 1. हिंदी के किस उपन्यास को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है?

उत्तर – मुझे पहचानो

प्रसिद्ध लेखक संजीव के ‘मुझे पहचानो’ उपन्यास को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है। साहित्य अकादमी ने 24 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की है। साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 के लिए कविता की 9 पुस्तकें, उपन्यास की 6, लघु कथाएँ की 5, 3 निबंध और 1 साहित्यिक अध्ययन को चुना गया है।

प्रश्न 2. हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने किस बीमारी को एनटीडी की सूची में जोड़ा है?

उत्तर – नोमा (कैंक्रम ओरिस)

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने नोमा (गैंग्रीनस स्टामाटाइटिस) को उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों (एनटीडी) की सूची में जोड़ा है। WHO का यह कदम लोगों को नोमा के प्रति जागरूक और इसके लिए अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगा। उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में गरीब समुदायों विशेष रूप से 2 से 6 वर्ष की आयु के बच्चे नोमा से प्रभावित होते हैं। चेहरे और मुंह के ऊतकों को प्रभावित करता यह रोग 90% मामलों में रोगी की जान का खतरा बनता है।

प्रश्न 3. विश्व बास्केटबॉल दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 21 दिसंबर

हर साल 21 दिसंबर को विश्व बास्केटबॉल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस डॉ. जेम्स नाइस्मिथ द्वारा 1891 में बास्केटबॉल के आविष्कार  को चिह्नित करता है। बास्केटबॉल आज के समय में विश्व के लोकप्रिय और प्रचलित खेलों में से एक है। 21 दिसंबर, 1891 को कनाडाई शारीरिक शिक्षा शिक्षक डॉ. जेम्स नाइस्मिथ ने स्प्रिंगफील्ड, मैसाचुसेट्स, यूएसए में इंटरनेशनल वाईएमसीए ट्रेनिंग स्कूल में बास्केटबॉल का आविष्कार किया था। इस खेल के आविष्कार का उद्देश्य सर्दियों के महीनों के दौरान छात्रों को सक्रिय बनाना था।

प्रश्न 4. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – कुरूक्षेत्र

कुरूक्षेत्र, हरियाणा में पवित्र ग्रंथ गीता की महाआरती व महापूजन तथा गीता के श्लोकों के उच्चारण के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 का आगाज हो चुका है। यह महोत्सव 17 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव की महाआरती व महापूजन में उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने भाग लिया।

प्रश्न 5. किस मिशन की सफलता के लिए ISRO को लीफ एरिक्सन लूनर पुरस्कार मिला?

उत्तर – चंद्रयान-3

हुसाविक संग्रहालय ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए प्रतिष्ठित लीफ एरिक्सन लूनर पुरस्कार से सम्मानित किया है। भारत के लिए चंद्रयान-3 मिशन बेहद महत्त्पूर्ण रहा है क्योंकि इसके साथ भारत चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करने वाला चौथा और साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश बना है। भारत से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और रूस ने चन्द्रमा पर लैंडिंग करने में सफलता पाई है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *