डेली करेंट अफेयर्स क्विज 29 अप्रैल 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 29 अप्रैल 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 29 अप्रैल 2023

प्रश्न 1. कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 28 अप्रैल

व्यावसायिक दुर्घटनाओं और बीमारियों की रोकथाम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल 28 अप्रैल को कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए वार्षिक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस मृत या फिर घायल श्रमिकों के अंतर्राष्ट्रीय स्मरणोत्सव दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी द्वारा मान्यता मिल चुकी है। यह दिवस मज़बूत व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य (OSH) प्रबंधन प्रणाली के विकास और रखरखाव का नेतृत्व करता है।

प्रश्न 2. हाल ही में भारत के किस उद्योगपति को Australia का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हुआ है?

उत्तर – रतन टाटा (Ratan Tata) को 

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया गया है। भारत में रह रहे ऑस्ट्रेलिया के राजदूत Barry O’Farrell ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि की है। ऑस्ट्रेलिया के राजदूत ने रतन टाटा को व्यापार, उद्योग और परोपकार जगत का दिग्गज कहा। रतन टाटा को यह अवॉर्ड रतन टाटा द्वारा भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में दिए गए योगदान के लिए दिया गया।

प्रश्न 3. हेरिटेज फेस्टिवल 2023 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – गोवा में

गोवा सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा राज्य में 28 से 30 अप्रैल तक ‘हेरिटेज फेस्टिवल 2023’ का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव राज्य के सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखता है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के इस उत्सव का उद्घाटन किया था। इसमें गोवा की परंपराएं, संस्कृति और कला का प्रचार किया जाएगा।

प्रश्न 4. वर्ष 2022 में एडीबी वित्त पोषित कार्यक्रमों का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता कौन बना?

उत्तर – पाकिस्तान 

एशियाई विकास बैंक (ADB) की वार्षिक रिपोर्ट से ज्ञात हुआ कि 5.58 बिलियन डॉलर के साथ पाकिस्तान एडीबी वित्त पोषित कार्यक्रमों का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बना। पाकिस्तान को कुल ऋण में से बैंक से $ 2.67 बिलियन का रियायती वित्त पोषण प्राप्त हुआ। इससे ज्ञात होता है कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बेहद गंभीर है। ADB रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान में आई बाढ़ के कारण खरीफ की फसल को नुकसान पहुँचा है, जिससे खाद्य मूल्यों में वृद्धि हुई।

प्रश्न 5. संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वारियर- 2023 अभ्यास किन देशों के मध्य किया जा रहा है?

उत्तर – भारत-ब्रिटेन

इस वर्ष संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वारियर के 7वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास सैलिसबरी प्लेन्स, यूनाइटेड किंगडम में 27 अप्रैल से 11 मई 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में यूके की तरफ से रॉयल गोरखा राइफल्स के सैनिक तथा भारत की तरफ से बिहार रेजिमेंट के सैनिक भाग ले रहे हैं।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *