डेली करेंट अफेयर्स क्विज 21 मई 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 21 मई 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 21 मई 2023

प्रश्न 1. अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 21 मई को

चाय को पानी के बाद दुनिया में सबसे प्रचलित पेय पदार्थ कहा जाता है। दैनिक जीवन में इसके महत्त्व को और देश के आर्थिक विकास में इसकी भूमिका को उजागर करने के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस’ मनाया जाता है। वर्ष 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस की घोषणा की थी। विश्व के 50 से अधिक देशों में उगाई जाने वाली चाय प्रतिदिन 2 बिलियन कप पी जाती है। यह विकासशील देशों की आय का प्रमुख स्रोत है।

प्रश्न 2. एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम (AAS) किस व्यापार नीति के तहत शुरू की गई थी?

उत्तर – विदेश व्यापार नीति 2015-2020 के तहत

भारत सरकार द्वारा चलित इस स्कीम को ‘एडवांस लाइसेंस स्कीम’ के नाम से भी जाना जाता है। AAS योजना देश के निर्यात उत्पादों के निर्माण के लिए आवश्यक कच्चे माल पर छूट प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। योजना का उद्देश्य भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देना है। यह योजना वर्ष 2015 में शुरू की गई थी।

प्रश्न 3. हाल ही में भारत सरकार ने किस देश को हथियार भेजे हैं? 

उत्तर – म्यांमार

भारत सरकार ने म्यांमार को फरवरी 2021 तख्तापलट के बाद 51 मिलियन डॉलर के हथियार और युद्ध सामग्री भेजी है। भारत के अलावा रूस, चीन और सिंगापुर आदि ने भी म्यांमार की मदद की है। म्यांमार की ‘जुंटा’ सेना ने फरवरी 2021 में देश की सरकार का तख्तापलट कर दिया है और तब से देश में सेना शासन कर रही है। 

प्रश्न 4. संवाद और विकास के लिए विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 21 मई 

वर्ष 2001 में अफगानिस्तान में बामियान की बुद्ध प्रतिमाओं के विनाश के परिमाणस्वरूप संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने ‘सांस्कृतिक विविधता पर सार्वभौमिक घोषणा’ को अपनाया था। फिर वर्ष 2002 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को ‘संवाद और विकास के लिए विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस’ मनाने का प्रस्ताव पारित किया था। यह दिवस विश्व में तमाम संस्कृतियों की समृद्धि का जश्न मनाने और शांति की स्थापना के उद्द्देश्य से मनाया जाता है। 

प्रश्न 5. हाल ही में जापान के किस शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया?

उत्तर – हिरोशिमा में 

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा की प्रस्तुति 19 से 21 मई 2023 तक जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान हुई थी। यह प्रतिमा दोनों देशों के बीच दोस्ती और सद्भावना के महत्त्वपूर्ण प्रतीक को दर्शाती है। यह 42 Inch ऊँची प्रतिमा पद्म भूषण पुरस्कार विजेता श्री राम वनजी सुतार द्वारा बनाई गई है। महात्मा गाँधी की इस प्रतिमा को मोटोयासु नदी के बगल में प्रतिष्ठित ए-बम डोम के पास स्थापित किया गया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *