डेली करेंट अफेयर्स क्विज 15 जनवरी 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 15 जनवरी 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 15 जनवरी 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 15 जनवरी 2024

प्रश्न 1. किस टाइगर रिज़र्व को भारत के पहले डार्क स्काई पार्क की उपलब्धि प्राप्त हुई है?

उत्तर – पेंच टाइगर रिजर्व

महाराष्ट्र स्थित पेंच टाइगर रिजर्व ने भारत के पहले डार्क स्काई पार्क के रूप में गौरव अर्जित किया है। वर्तमान में पेंच टाइगर रिजर्व एशिया में पांचवें स्थान पर है। पेंच टाइगर रिजर्व की इस उपलब्धि पर रिजर्व के उप निदेशक प्रभु नाथ शुक्ला ने प्राकृतिक अंधेरे को संरक्षित करने, पारिस्थितिक अखंडता बनाए रखने और शहरी केंद्रों में समुदायों की भलाई में योगदान करने के लिए प्रकृति संरक्षण के महत्त्व का जिक्र किया। 

प्रश्न 2. Supercopa de España 2024 का खिताब किसने जीता?

उत्तर – रियाल मैड्रिड

रियाद के अल-अव्वल स्टेडियम में खेले गए Supercopa de España के फाइनल में रियाल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-1 से हराकर स्पेनिश सुपर कप का खिताब जीता। रियाल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच खेले गए इस मुकाबले में विनीसियस जूनियर ने हैट्रिक बनाई, जिसने रियाल मैड्रिड को अपने 13वां खिताब जीतने में मदद की। विनीसियस ने अपने तीनों गोल पहले हाफ में किए और अपने पहले गोल का जश्न क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह मनाया। पहले रोनाल्डो रियाल मैड्रिड की तरफ से और लियोनेल मेसी बार्सिलोना के लिए खेलते थे।

प्रश्न 3. अंतर्राष्ट्रीय ऊँट महोत्सव 2024 का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – बीकानेर

राजस्थान के बीकानेर जिले में 12 जनवरी से 14 जनवरी तक अंतर्राष्ट्रीय ऊँट महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। इस महोत्सव की शुरुआत आकर्षक हेरिटेज वॉक के साथ की गई। यह हेरिटेज वॉक रामपुरिया हवेली से शुरू की गई इसमें सजे-धजे ऊंटों, पारंपरिक परिधानों और रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोक कलाकारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक गीतों, रम्मतों और मनमोहक नृत्यों से देश-विदेश के दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। 

प्रश्न 4. भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने इस वर्ष अपना कौनसा स्थापना दिवस मनाया?

उत्तर – 60वाँ 

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने 2024 में अपना 60वाँ स्थापना दिवस मनाया। इस दिवस पर मंत्री पीयूष गोयल ने भोजन के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए इसे मानव इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि बताया। केंद्रीय मंत्री ने सबसे अधिक आबादी वाले देश (भारत) में प्रत्येक नागरिक की भूख मिटाने में एफसीआई की भूमिका का महत्व बताया। गौरतलब है कि 14 जनवरी 1965 को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की स्थापना की गई थी। 

प्रश्न 5. भारतीय सेना दिवस 2024 की थीम क्या है?

उत्तर – राष्ट्र की सेवा में

भारतीय सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर पर देशभर के सभी सेना मुख्यालयों और राष्ट्रीय राजधानी में सेना परेड का आयोजन किया जाता है। एक पेशेवर सेना के रूप में भारतीय सेना देश की सुरक्षा को लेकर हमेशा प्रतिबद्ध रहती है। देश में किसी बड़ी त्रासदी के दौरान रेस्क्यू करना हो या युद्ध लड़ना हो या जल्द से जल्द जरूरतमंद लोगों के पास मदद पहुंचानी हो ऐसी स्थिति को सँभालने में भारतीय जवान हमेशा तत्पर रहते हैं।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *