डेली करेंट अफेयर्स क्विज 19 अगस्त 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 19 अगस्त 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 19 अगस्त 2023

प्रश्न 1. हाल ही में केंद्र सरकार ने वास्तविक समय प्रदान करने के लिए कौनसा मोबाइल ऐप लॉन्च किया है?

उत्तर – फ्लडवॉच

केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पर ‘रियल टाइम’ जानकारी प्रदान करने के लिए ‘फ्लडवॉच’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बाढ़ से जुड़े रियल टाइम अपडेट भेजने के लिए 338 स्टेशनों से आंकड़े इकट्ठा करेगा। इस ऐप को केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष कुशविंदर वोहरा ने लॉन्च किया है। इस ऐप में 7 दिनों तक का पूर्वानुमान प्रदान किया जाएगा।

प्रश्न 2. हाल ही में किस बैंक ने UDGAM पोर्टल लॉन्च किया है?

उत्तर – RBI

बिना दावे वाली जमाराशि की खोज के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने UDGAM (अनक्लेम्ड डिपॉजिट- गेटवे टू एक्सेस इंफॉर्मेशन) पोर्टल लॉन्च किया है। यह केंद्रीकृत वेब पोर्टल उपभोक्ताओं के लिए एक ही स्थान पर कई बैंकों में बिना दावे वाली जमा की तलाश आसान करने में मदद करेगा।

प्रश्न 3. विश्व फोटोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 19 अगस्त

फोटोग्राफी के समृद्ध इतिहास, इसके कला रूप और इसकी खोज की उपलब्धि को चिह्नित करने के लिए विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। लुई डागुएरे ने वर्ष 1837 में ‘डेगुएरोटाइप’ का आविष्कार किया था, जो एक प्रारंभिक फोटोग्राफिक प्रक्रिया थी। लुई डागुएरे की इस खोज ने आधुनिक फोटोग्राफी का मार्ग प्रशस्त किया। यह दिवस फोटोग्राफी को कला के एक वैध रूप में उजागर करता है। इस दिन फोटोग्राफरों को विभिन्न तकनीकों, रचनाओं और शैलियों के साथ प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 

प्रश्न 4. भारत का पहला 3 डी मुद्रित डाकघर का उद्घाटन किस शहर में किया गया?

उत्तर – बेंगलुरु

भारत की तकनीकी राजधानी कहे जाने वाले शहर बेंगलुरु में देश का पहला 3 डी मुद्रित डाकघर बनाया गया है। इस डाकघर को उल्सूर के पास कैम्ब्रिज लेआउट में स्थापित किया गया है, जिसने दक्षता, स्थिरता और डिजाइन के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। यह डाकघर 1,021 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस डाकघर का निर्माण कार्य केवल 43 दिनों में पूरा किया गया है।

प्रश्न 5. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

उत्तर – बुडापेस्ट

दिनांक 19 से 27 अगस्त तक हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। हंगरी पहली बार इस चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है। इस चैंपियनशिप में 200 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक एथलीटों के भाग ले रहे हैं। यह बुडापेस्ट के केंद्र में मार्गरेट द्वीप पर स्थित राष्ट्रीय एथलेटिक्स केंद्र में आयोजित की जा रही है। इस स्टेडियम की क्षमता 38,000 है। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *