डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 22 फरवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 22 फरवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 22 फरवरी 2023

प्रश्न 1. उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र किस राज्य में बनाया जाएगा?

उत्तर – हरियाणा

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने हाल ही में हरियाणा के गोरखपुर में परमाणु संयंत्र बनाए जाने की घोषणा की है। इस प्लांट की नीव 2014 में रखी गई थी। 2800 मेगावाट बिजली पैदा करने वाला यह प्लांट 560 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा। इस प्लांट का पहला चरण 2025 तक पूरा होगा और दूसरा चरण 2028 तक पूरा होगा। इससे पहले भारत के ज्यादातर परमाणु ऊर्जा संयंत्र तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र तक ही सीमित थे।

प्रश्न 2. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2023 की थीम क्या है?

उत्तर – Multilingual Education- A necessity to transform education

यूनेस्को (UNESCO) द्वारा हर साल 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (International Mother Language Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भाषा विज्ञान के बारे में जागरूकता फैलाना और सांस्कृतिक विविधता तथा बहुभाषावाद को बढ़ावा देना है। इस दिवस के अवसर पर एक विशेष थीम के तहत यूनेस्को द्वारा कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 

प्रश्न 3. अरुणाचल प्रदेश राज्य दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 20 फरवरी को

पूर्वोत्तर भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में इस दिन राज्य अवकाश रखा जाता है। यह दिवस वर्ष 1987 में अरुणाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा दिए जाने को चिह्नित करता है। अरुणाचल प्रदेश में पहाड़ अधिक है और यह राज्य हिमालय की तलहटी में स्थित है। यह राज्य चीन, म्यांमार और भूटान के साथ अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

प्रश्न 4. एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट व्हीकल मिशन को किस गाँव से लॉन्च किया गया है?

उत्तर – पट्टीपोलम

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन और स्पेस जोन इंडिया के सहयोग से मार्टिन फाउंडेशन एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन-2023 को तमिलनाडु से लॉन्च किया गया है। इस पहल से देश के विभिन्न हिस्सों से कक्षा छठी से बारहवीं तक के 5000 से अधिक छात्रों को 150 पीआईसीओ उपग्रहों को डिजाइन और विकसित करने में सक्षम बनाया गया है। इन उपग्रहों को राकेट के माध्यम से लॉन्च किया जाना है।

प्रश्न 5. रणजी ट्रॉफी 2022-23 का ख़िताब किसने जीता?

उत्तर – सौराष्ट्र ने

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए रणजी ट्रॉफी 2022-23 के फाइनल में सौराष्ट्र ने बंगाल को नौ विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी 2022-23 का खिताब जीता। इसके साथ ही सौराष्ट्र ने अब तक 2 रणजी ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सौराष्ट्र ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब 2019-20 में जीता था। इस फाइनल मुकाबले में बंगाल ने 70.4 ओवर में 174 और 241 रन बनाए थे और सौराष्ट्र की टीम ने 404 और 14/1 रन बनाए।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *