डेली करेंट अफेयर्स क्विज 26 अगस्त 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 26 अगस्त 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 26 अगस्त 2023

प्रश्न 1. हाल ही में इंफोसिस ने किस टेनिस स्टार को ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया है?

उत्तर – राफेल नडाल

इंफोसिस, भारत की दिग्गज IT कंपनी है। कंपनी ने इस 24 अगस्त को टेनिस के स्टार प्लेयर राफेल नडाल ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। नडाल, इंफोसिस के साथ ‘इंफोसिस डिजिटल इनोवेशन’ के लिए अगले 3 साल तक जुड़े रहेंगे। इसके साथ ही नडाल पहली बार किसी डिजिटल सेवा कंपनी के साथ साझेदारी कर रहे हैं। इंफोसिस, वर्तमान में नडाल की कोचिंग टीम एक साथ एआई पर आधारित मैच विश्लेषण टूल बना रही हैं।

प्रश्न 2. शतरंज विश्व कप 2023 के विजेता कौन बने?

उत्तर – मैग्नस कार्लसन

FIDE विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत के रमेशबाबू प्रागनानंदा को हराकर मैग्नस कार्लसन पहली बार FIDE विश्व कप विजेता बन गए हैं। कार्लसन ने दो प्रारूपों में तीन दिन और चार गेम तक शतरंज खेल कर यह उपलब्धि हासिल की है। प्रागनानंदा मात्र 12 वर्ष की आयु में ग्रांडमास्टर बन गए थे।

प्रश्न 3. 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट फीचर फिल्म के लिए किसे चुना गया?

उत्तर – रॉकेट्री

नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में 24 अगस्त, 2023 को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई। इस वर्ष के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के बेस्ट एक्टर के लिए अल्लू अर्जुन (पुष्पा) और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आलिया भट्ट और कृति सेनन को चुना गया। भारत में प्रसिद्ध राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरुआत 1954 में की गई थी। इस आयोजन भारत सरकार के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 4. भारत में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 23 अगस्त

भारत के चन्द्रयान 3 ने 23 अगस्त को चांद की सतह पर सफल लैंडिग की थी। इसके साथ ही भारत चन्द्रमा के साउथ पोल पर लैंड करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा कि जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह पॉइंट अब ‘तिरंगा’ (Tirnga) कहलाएगा। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा पॉइंट हमे सीख देता है कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती। जिस स्थान पर चंद्रयान -3 का लैंडर उतरा, उस बिंदु को ‘शिवशक्ति’ (Shivshakti) के नाम से जाना जाएगा।

प्रश्न 5. इंटरनेशनल डॉग डे कब मनाया जाता है?

उत्तर – 26 अगस्त

दुनिया भर में 26 अगस्त को इंटरनेशनल डॉग डे मनाया जाता है। यह दिवस पशु संरक्षण के महत्व को जागृत करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 2004 में मनाया गया था। इस दिवस को मनाने की शुरुआत कोलीन पेगे ने की थी, जो पेट लाइफस्टाइल एक्सपर्ट, एनिमल रेस्क्यूर एडवोकेट, डॉग ट्रेनर और लेखक थे।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *