डेली करेंट अफेयर्स क्विज 26 फरवरी 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 26 फरवरी 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 26 फरवरी 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 26 फरवरी 2024

प्रश्न 1. विश्व एनजीओ दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 27 फरवरी

विभिन्न एनजीओ द्वारा किए गए कार्यों को सम्मानित करने और उन्हें ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हर साल 27 फरवरी को विश्व एनजीओ दिवस मनाया जाता है। विश्व एनजीओ दिवस 2024 की थीम “एक सतत भविष्य का निर्माण: सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने में एनजीओ की भूमिका।” रखी गई है।

प्रश्न 2. इस वर्ष “धर्म गार्जियन” सैन्य अभ्यास के कौनसे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है? 

उत्तर – 5वें

भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स के मध्य राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 25 फरवरी से 9 मार्च, 2024 तक “धर्म गार्जियन” सैन्य अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। यह अभ्यास एक केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना और निकट सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII में वर्णित नियमों का पालन करते हुए यह अभ्यास एक अनुरूपित अर्ध-शहरी वातावरण में संयुक्त सामरिक युद्धाभ्यास पर केंद्रित है।

प्रश्न 3. किस देश ने भारतीय नागरिकों के लिए 5 वर्ष का मल्टी एंट्री वीजा पेश किया है?

उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात

हाल ही में दुबई के अर्थव्यवस्था और पर्यटन विभाग ने भारतीय नागरिकों के लिए 5 वर्ष का मल्टी एंट्री वीजा लांच किया है। इस वीजा की पेशकश का उद्देश्य भारत से यात्रा को बढ़ाना है। गत वर्ष में भारतीय आगंतुकों में 25% की वृद्धि दर्ज की गई है। दुबई द्वारा पेश 5-वर्षीय वीज़ा धारकों को संयुक्त अरब अमीरात में 90 दिनों का प्रवास मिलता है और एक बार अतिरिक्त 90 दिनों के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।

प्रश्न 4. भारत का सबसे लम्बा केबल-स्टे ब्रिज ‘सुदर्शन सेतु’ किन नगरों को जोड़ता है?

उत्तर – ओखा – बेट द्वारका

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका, गुजरात में देश के सबसे लंबे केबल-आधारित पुल सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। यह पुल ओखा और बेयट द्वारका द्वीप को जोड़ता है। इस ब्रिज को पहले सिग्नेचर ब्रिज के नाम से जाना जाता था, वर्तमान नाम सुदर्शन सेतु है। इसकी निर्माण लागत ₹979 करोड़ है। इसकी कुल लम्बाई 2.32 किमी और और चौड़ाई 27.2 मीटर है। यह पुल द्वारका की समृद्ध विरासत को दर्शाता है। ब्रिज के फुटपाथ के किनारों पर स्थापित सौर पैनल एक मेगावाट बिजली उत्पन्न करते हैं।

प्रश्न 5. हाल ही में विश्व बैंक के जीईएफ की पहली महिला डायरेक्टर (फ्रॉम डेवलप्ड कंट्री) कौन बनी है?

उत्तर – गीता बत्रा

विश्व बैंक की वैश्विक पर्यावरण सुविधा (जीईएफ) के स्वतंत्र मूल्यांकन कार्यालय (आईईओ) के निदेशक के रूप में प्रतिष्ठित भारतीय अर्थशास्त्री गीता बत्रा को नियुक्त किया गया है। 57 वर्षीय गीता बत्रा विकाशशील देशों से इस पद पर चुनी जाने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले उन्होंने जीईएफ के आईईओ में मूल्यांकन के लिए मुख्य मूल्यांकनकर्ता और उप निदेशक के रूप में कार्य किया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *