भारत टेक्स 2024: वैश्विक टेक्सटाइल कार्यक्रम

भारत टेक्स 2024, वैश्विक टेक्सटाइल कार्यक्रम, 26-29 फरवरी 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन 26 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया। यह दुनिया के बड़े टेक्सटाइल कार्यक्रमों में से एक है। यह कार्यक्रम देश के दो सबसे बड़े प्रदर्शनी केंद्रों भारत मंडपम और यशो भूमि में आयोजित किया जा रहा है। भारत टेक्स 2024 कार्यक्रम में लगभग 100 देशों के 3000 से अधिक प्रदर्शक और व्यापारी तथा लगभग 40,000 आगंतुक शामिल होंगे।  

भारत टेक्स 2024 कार्यक्रम

वैश्विक टेक्सटाइल कार्यक्रम ‘भारत टेक्स 2024’ का आयोजन 26 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। यह ग्लोबल कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5-एफ विजन से प्रेरित है। यह फाइबर, फैब्रिक, फैशन, फोकस और फॉरेन की अवधारणा के माध्यम से संपूर्ण कपड़ा मूल्य श्रृंखला को कवर करता है। यह कपड़े के एरिया में वैश्विक रूप से भारत की शक्ति को प्रदर्शित करता है। भारत की वस्त्र परंपरा की गहराई, जीवंत कला और क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए इस कार्यक्रम स्थल पर एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है। प्रदर्शनी में एक भारत, श्रेष्ठ भारत के एक महान उदाहरण के रूप में पूरे देश की असंख्य वस्त्र परंपराओं को शामिल किया गया है।

यह कार्यक्रम 11 कपड़ा निर्यात संवर्धन परिषदों के एक संघ द्वारा आयोजित और सरकार द्वारा समर्थित है। व्यापार और निवेश के दोहरे स्तंभों पर आधारित भारत टेक्स 2024 की स्थिरता पर अत्यधिक ध्यान दिया गया है। इस 4 दिवसीय कार्यक्रम में 65 से अधिक ज्ञान सत्र आयोजित किए जाएंगे। 100 से अधिक वैश्विक पैनलिस्ट टेक्सटाइल क्षेत्र के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 

इस कार्यक्रम में टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े छात्र, बुनकर, कारीगर और कपड़ा श्रमिक जैसे वर्ग के लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। सरकार द्वारा इस 4 कार्यक्रम के आयोजन के दौरान लगभग 50 से अधिक घोषणाओं और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। ये घोषणाएं कपड़ा क्षेत्र में निवेश, ट्रेड और निर्यात को बढ़ाने में क्षमता रखती है।

पीएम मोदी का फाइव-एफ विज़न क्या है?

पीएम मोदी का फाइव-एफ विज़न एक अवधारणा है, जिसका अर्थ – ‘फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन, फैशन से फॉरेन’। यह अवधारणा मूल्य श्रृंखला के सभी तत्वों को संपूर्णता में बांधता है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *