डेली करेंट अफेयर्स क्विज 22 अक्टूबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 22 अक्टूबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 22 अक्टूबर 2023

प्रश्न 1. राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 21 अक्टूबर

भारत में पुलिस स्मृति दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान को याद करने और उन्हें सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा बीस भारतीय पुलिसकर्मियों पर किए गए हमले को चिन्हित करता है। इस घटना में 10 भारतीय पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी और 7 को कैद कर लिया गया था।

प्रश्न 2. 2024 में ई-प्रिक्स के दूसरे संस्करण की मेजबानी भारत के किस शहर द्वारा की जाएगी?

उत्तर – हैदराबाद

फेडरेशन इंटरनेशनेल डी ल ऑटोमोबाइल (एफआईए) और फॉर्मूला ई ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर हैदराबाद द्वारा ई-प्रिक्स के दूसरे संस्करण की मेजबानी की पुष्टि की है। इस इवेंट का आयोजन 10 फरवरी, 2024 को किया जाएगा। यह हैदराबाद में एबीबी एफआईए फॉर्मूला ई लगातार दूसरे वर्ष इलेक्ट्रिक कार रेसिंग इवेंट की घोषणा की है।

प्रश्न 3. भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा का नाम क्या है?

उत्तर – नमो भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली रैपिड रेल नमो भारत को साहिबाबाद स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रैक पर इस ट्रैन की स्पीड 152 से 155 किमी है। यह भारत में अत्याधुनिक क्षेत्रीय परिवहन प्रणाली ‘आरआरटीएस’ है। इस ट्रेन को अत्यधिक यात्री सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इनके प्रत्येक कोच में 6 सीसीटीवी कैमरा, इमरजेंसी दरवाजा, वाई-फाई, और चार्जिंग सुविधा दी गई है।

प्रश्न 4. अपतटीय पोत से विद्युत चुम्बकीय रेलगन लॉन्च करने वाला विश्व का पहला देश कौन बना?

उत्तर – जापान

जापान की समुद्री बल सेवा ने एक अपतटीय प्लेटफॉर्म से मध्यम-कैलिबर समुद्री विद्युत चुम्बकीय रेलगन का परीक्षण किया है, जो सफल रहा। इसके साथ जापान ने समुद्री रेलगन प्रौद्योगिकी में अग्रणी के रूप में स्वयं को स्थापित किया है। इसके साथ पहली बार कोई देश किसी अपतटीय प्लेटफॉर्म से रेलगन लॉन्च करने में सफल हो पाया है। 

प्रश्न 5. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने किस शहर में अपने उप-कार्यालय का उद्घाटन किया है?

उत्तर – ईटानगर

अरुणाचल के ईटानगर में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उप-कार्यालय स्थापित किया है, जो क्षेत्र में वित्तीय समावेशन और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। RBI के डिप्टी गवर्नर डॉ. माइकल देबब्रत पात्रा ने 20 अक्टूबर को उप-कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *