डेली करेंट अफेयर्स क्विज 29 अक्टूबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 29 अक्टूबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 29 अक्टूबर 2023

प्रश्न 1. भारत की पहली सैटेलाइट-आधारित गीगाबिट ब्रॉडबैंड सेवा का नाम क्या है?

उत्तर – JioSpaceFiber

रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ‘जियो’ ने भारत की पहली उपग्रह-आधारित गीगाबिट ब्रॉडबैंड सेवा ‘JioSpaceFiber’ की पेशकश की है। दूरसंचार कंपनी का JioSpaceFiber देश के दूरदराज के क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंच का विस्तार करेगा। भारत के अग्रणी दूरसंचार प्रदाता जिओ का मुख्यालय मुंबई में स्थित है।

प्रश्न 2. इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों के कौनसे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर – 37वें 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अक्टूबर को गोवा की राजधानी पणजी में राष्ट्रीय खेलों के 37वें संस्करण का उद्घाटन किया। गोवा पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कर रहा है। राष्ट्रीय खेलों के 37वें संस्करण का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक किया जाएगा। इसमें देश भर से 10,000 से अधिक खिलाड़ियों द्वारा भाग लेने की उम्मीद है।

प्रश्न 3. किस भारतीय उद्योग समूह ने ताइवान इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी के विस्ट्रॉन के प्लांट का अधिग्रहण किया है?

उत्तर – टाटा समूह 

टाटा समूह ने भारत के पहले आईफोन मैनफेक्चर बनने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है। टाटा समूह 12.5 करोड़ डॉलर में ताइवान में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी और आईफोन मैनफेक्चर विस्ट्रॉन की भारतीय इकाई का अधिग्रहण करेगा। यह जानकारी भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स एंव प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने X पर एक ट्वीट के माध्यम से दी है। 

प्रश्न 4. 2023 में हॉर्नबिल महोत्सव के कौनसे संस्करण का आयोजन किया जाएगा?

उत्तर – 24वें

1 दिसंबर से 10 दिसंबर 2023 तक नागालैंड की संस्कृति का प्रदर्शन करने वाले हॉर्नबिल महोत्सव के 24वें का आयोजन किया जाएगा। हॉर्नबिल पक्षी के नाम पर मनाए जाने वाले इस त्यौहार में देश-विदेश के लोग शामिल होते हैं। देश के सबसे बड़े स्वदेशी महोत्सव में से एक और त्योहारों का त्योहार कहे जाने वाले इस फेस्टिवल का आयोजन नागा हेरिटेज गांव, किसामा में किया जाता है। 

प्रश्न 5. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने मुफ्त कोचिंग के लिए ‘जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना’ का अनावरण किया है?

उत्तर – दिल्ली

दिल्ली सरकार ने एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के पात्र छात्र-छात्रों के लिए “जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना” का अनावरण किया है। दिल्ली सरकार ने इसके तहत मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली के एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित वे निवासी लाभार्थी होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय सीमा 8 लाख रुपए तक हो। जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के लिए आवेदन करने के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करें। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *