डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 4 फरवरी 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 4 फरवरी 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 4 फरवरी 2023

प्रश्न 1. हाल ही में एकनाथ शिंदे ने किस गीत को महाराष्ट्र का राज्य गीत घोषित किया है?

उत्तर – जय जय महाराष्ट्र माझा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘जय जय महाराष्ट्र माझा’ को महाराष्ट्र का राज्य गीत बनाने की घोषणा की है। इस गीत को औपचारिक रूप से मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर (19 फरवरी को) अपनाया जाएगा। अब राज्य के आधिकारिक अवसरों पर इस गीत को बजाया जाएगा। हालांकि राष्ट्रगान को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रश्न 2. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने ‘द विजन फॉर ऑल स्कूल आई हेल्थ’ कार्यक्रम शुरू किया?

उत्तर – गोवा

OneSight EssilorLuxottica Foundation और प्रसाद नेत्रालय के साथ साझेदारी में गोवा सरकार ने यह कार्यक्रम शुरू किया है। यह प्रोग्राम विजन फॉर ऑल गोवा आई हेल्थ कार्यक्रम के लिए वर्तमान विजन का विस्तार है। विजन फॉर ऑल गोवा आई हेल्थ कार्यक्रम को फरवरी, 2021 में शुरू किया गया था। 

प्रश्न 3. इस वर्ष राष्ट्रीय महिला आयोग का कौनसा स्थापना दिवस मनाया गया?

उत्तर – 31वाँ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग के 31वें स्थापना दिवस को संबोधित किया। इस वर्ष के स्थापना दिवस का विषय ‘सशक्त नारी सशक्त भारत’ था। इस विषय को चुनने का उद्देश्य महिलाओं की सफलता का सम्मान करना है। 

प्रश्न 4. सरकार ने भोपाल के ‘इस्लाम नगर’ का नया नाम क्या रखा है?

उत्तर – जगदीशपुर

मध्य प्रदेश की राजधानी इस्लाम नगर को अब ‘जगदीशपुर’ के नाम से जाना जाएगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में हाल ही में अधिसूचना जारी की है। इतिहासकारों के अनुसार इस्लाम नगर का प्राचीन नाम ‘जगदीशपुर’ ही था। मुगलों ने अपने शासन के दौरान इस गाँव का नाम इस्लाम नगर कर दिया था।

प्रश्न 5. गुजरात मैरीटाइम क्लस्टर (जीएमसी) का पहला सीईओ किसे नियुक्त किया है?

उत्तर – माधवेंद्र सिंह 

गुजरात पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड ने माधवेंद्र सिंह को गुजरात मैरीटाइम क्लस्टर का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। यह भारत का पहला कमर्शियल मैरीटाइम क्लस्टर है। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय मानकों की समुद्री सेवाओं के लिए एक केंद्र बनाना है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *