डेली करेंट अफेयर्स क्विज 31 अक्टूबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 31 अक्टूबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 31 अक्टूबर 2023

प्रश्न 1. 2023 में होमी जहांगीर भाभा की कौनसी जयंती मनाई गई? 

उत्तर – 114वीं

भारत के प्रसिद्ध परमाणु भौतिकी वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा का जन्म 30 अक्टूबर, 1909 को हुआ था। उन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया था, जिसने भारत के वैज्ञानिक भविष्य को आकार दिया। डॉ. भाभा ने शुरू में पॉज़िट्रॉन सिद्धांत और कॉस्मिक किरण भौतिकी पर ध्यान केंद्रित किया था। इसके बाद उन्होंने सापेक्षतावादी विनिमय स्कैटरिंग की व्याख्या की थी। इनके अलावा उन्होंने भाभा-हीटलर सिद्धांत और सापेक्ष समय फैलाव की व्याख्या की। 

प्रश्न 2. विश्व स्ट्रोक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 29 अक्टूबर

दुनिया भर में स्ट्रोक के बढ़ते जोखिमों की रोकथाम और उपचार के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 29 अक्टूबर को विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रदत्त आंकड़ों के अनुसार प्रतिवर्ष डेढ़ करोड़ से अधिक लोग स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। ब्रेन स्ट्रोक में व्यक्ति के मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त आपूर्ति में रुकावट आ जाती है। 2023 में विश्व स्ट्रोक दिवस की थीम ‘Together We Are Greater Than Stroke’ है।

प्रश्न 3. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने किस भारतीय क्रिकेटर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है?

उत्तर – महेंद्र सिंह धोनी

एसबीआई ने क्रिकेट के दिग्गज एम एस धोनी को अपना आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस भूमिका में धोनी SBI के सभी प्रचारों में अपना योगदान देंगे। एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा ने बताया कि धोनी के कप्तान कूल अवतार से दुनिया परिचित है इसलिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में धोनी की नियुक्ति एसबीआई के लिए एक आदर्श विकल्प है।

प्रश्न 4. विश्व शहर दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 31 अक्टूबर 

हर साल 31 अक्टूबर को विश्व शहर दिवस मनाया जाता है, जो वैश्विक शहरीकरण में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की रुचि को बढ़ावा देता है। इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2013 में की गई थी और पहली बार यह दिवस 2014 में मनाया गया था। विश्व शहर दिवस 2023 की थीम “सभी के लिए सतत शहरी भविष्य का वित्तपोषण” है।

प्रश्न 5. भारतीय नौसेना द्वारा हाल ही में 25T बोलार्ड पुल टग ‘महाबली’ का अनावरण कहाँ किया गया है?

उत्तर – गुजरात में 

नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों को सहायता प्रदान करने तथा जहाजों को अग्निशमन सहायता प्रदान करने और सीमित खोज व बचाव अभियान चलाने के लिए भारतीय नौसेना ने गुजरात में 25T बोलार्ड पुल टग ‘महाबली’ लॉन्च किया है। इस पुल टग का अनावरण कमोडोर सुनील कौशिक ने 28 अक्टूबर 2023 को गुजरात के भरूच में किया। 

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *