डेली करेंट अफेयर्स क्विज 16 अक्टूबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 16 अक्टूबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 16 अक्टूबर 2023

प्रश्न 1. अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 15 अक्टूबर

हर साल 15 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिवस ग्रामीण परिवारों और समुदायों की स्थिरता सुनिश्चित करने, आजीविका और समग्र कल्याण में सुधार करने में ग्रामीण महिलाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका को सामने लाता है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 2016 से देश में इस दिन को राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 2023 की थीम ‘Rural Women Cultivating Good For All’ है।

प्रश्न 2. 2023 में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की स्थापना को कितने वर्ष पूर्ण हुए?

उत्तर – 50

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत आने वाले संगठन ‘केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण’ ने इस वर्ष 15 अक्टूबर को अपना 50वां स्थापना दिवस मनाया। यह बिजली क्षेत्र में अन्य सभी हितधारकों को तकनीकी और नीतिगत सहायता प्रदान करता है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की स्थापना वर्ष 1951 में अंशकालिक निकाय के रूप में की गई थी और वर्ष 1975 में इसे पूर्णकालिक निकाय बनाया गया।

प्रश्न 3. विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 16 अक्टूबर

दुनिया भर में 16 अक्टूबर के दिन खाद्य दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पूरे विश्व की आबादी के सामने आ रही भुखमरी की समस्या से निपटने और लोगों को कुपोषण से बचाने के लिए जागरूक करता है। यह पौष्टिक भोजन तक पहुँच के लिए बेहतर कृषि पद्धतियों और एक समान भोजन वितरण पर जोर देता है।

प्रश्न 4. हाल ही में किसने IREDA में वित्त निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला?

उत्तर – डॉ बिजय कुमार मोहंती

हाल ही में भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) में निदेशक के पद पर डॉ बिजय कुमार मोहंती ने कार्यभार संभाला है। डॉ बी के मोहंती के पास भारतीय बिजली क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे अब अगले 5 वर्षों की अवधि के लिए या फिर अगले आदेश तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे।

प्रश्न 5. विश्व छात्र दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 15 अक्टूबर 

दुनियाभर में प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को छात्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती को चिह्नित करता है। मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। “FAIL: stands for First Attempt in Learning” की थीम के साथ वर्ष 2023 वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे मनाया गया।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *