डेली करेंट अफेयर्स क्विज 6 अक्टूबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 6 अक्टूबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 6 अक्टूबर 2023

प्रश्न 1. हाल ही में डेलॉयट के वरिष्ठ सलाहकार कौन बने हैं?

उत्तर – आदित्य पुरी

हाल ही में HDFC बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और सीईओ आदित्य पुरी को डेलॉयट टोचे तोमात्सु इंडिया LLP में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। 1994 में पुरी HDFC बैंक के CEO नियुक्त किए गए थे, जहां उन्होंने 26 साल तक सेवा प्रदान की। बैंकिंग उद्योग में एक प्रसिद्ध और नाम आदित्य पुरी पंजाब विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक और एक योग्य चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।

प्रश्न 2. साहित्य के लिए 2023 का नोबेल पुरस्कार किसे दिया जाएगा?

उत्तर – जॉन फॉसे

नॉर्वे लेखक जॉन फॉसे को साहित्य के लिए 2023 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। स्‍वीडन अकादमी ने बताया कि नॉर्वे के लेखक को उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए नोबेल पुरस्कार हेतु चुना गया है। जॉन फॉसे, विश्व के सबसे अधिक लोकप्रिय नाटककारों में से एक हैं। गद्य विद्या में अच्‍छी खासी पहचान बनाने वाले फॉसे की रचनाओं का मुख्य विषय मानवीय स्थितियां होती हैं। फॉसे मानवीय भावनाओं को सरल शब्दों में व्यक्त करने की काबिलियत रखते हैं।

प्रश्न 3. हाल ही में क्वांटम प्रौद्योगिकी अपनाने वाला विश्व का 7वां देश कौन बना?

उत्तर – भारत

केन्‍द्रीय विज्ञान और प्रौदयोगिकी राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने बताया कि भारत क्वांटम प्रौद्योगिकी अपनाने वाला दुनिया का 7वां देश बन गया है। केंद्रीय मंत्री सिंह ने यह जानकारी नई दिल्‍ली में एसोचैम की ओर से आयोजित तीसरे भारत क्‍वांटम प्रौद्योगिकी सम्‍मेलन में मुख्य भाषण के दौरान दी। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के लिए वैश्विक परिदृश्य, वैश्विक कार्य नीतियों तथा वैश्विक मानकों की जरूरत है।

प्रश्न 4. हाल ही में पर्यटन मंत्रालय ने पीएटीए ट्रैवल मार्ट 2023 का उद्घाटन कहाँ किया?

उत्तर – नई दिल्ली

पर्यटन मंत्रालय द्वारा पेसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पीएटीए) ट्रैवल मार्ट 2023 के 46 वें संस्करण का आयोजन प्रगति मैदान स्थित अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर (आईईसीसी) में किया जा रहा है। 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित इस मार्ट में दुनिया भर के पर्यटन पेशेवरों और व्यावसायिक हितधारक एक साथ नजर आएंगे। 

प्रश्न 5. हाल ही में टाटा लिटरेचर लाइव! लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया?

उत्तर – सी.एस. लक्ष्मी

तमिल लेखिका अंबाई को प्रतिष्ठित टाटा लिटरेचर लाइव!लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनका जन्म कोयम्बटूर में हुआ था और उनका जन्म का नाम सी.एस. लक्ष्मी है। अंबाई से पहले यह अवार्ड अनीता देसाई, मार्क टुली, अमिताव घोष, रस्किन बॉन्ड और गिरीश कर्नाड जैसे प्रसिद्ध लेखकों को दिया जा चुका है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *