विश्व स्तनपान सप्ताह 2022

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 16 नवंबर 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

1 अगस्त से 7 अगस्त के बीच विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष अगस्त माह के पहले सप्ताह में माताओं और शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्त्व पर जागरूकता बढ़ाने हेतु यह सप्ताह मनाया जाता है। यूनिसेफ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार विश्व के 60% शिशुओं को लगभग 6 महीने तक जरूरी स्तनपान नहीं मिलता है।

इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने में विश्व स्तनपान सप्ताह की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है। यह सप्ताह हर साल एक विशेष थीम के तहत जागरूकता अभियान की तरह मनाया जाता है। विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 की थीम ‘Step Up for Breastfeeding: Educate and Support’ रखी गई है। इस सप्ताह की बदौलत वर्ष 2015-16 के मुकाबले वर्ष 2020-21 में स्तनपान की प्रारंभिक शुरुआत दर में गिरावट आई है। 

क्यों जरुरी है स्तनपान?

हर बच्चे को जीवन में सर्वोत्तम संभव शुरुआत प्रदान करने में स्तनपान महत्त्वपूर्ण है। यह न सिर्फ बच्चों को बल्कि माताओं को भी स्वास्थ्य, पोषण और भावनात्मक लाभ प्रदान करता है। इसे स्थायी खाद्य प्रणाली का हिस्सा माना जाता है।

घर के सदस्यों जिसमें विशेष रूप से पिता द्वारा बच्चे की माता की देखभाल करना, माता को बच्चे के साथ अधिक समय व्यतीत करने व उचित तरीके से स्तनपान कराने में प्रोत्साहित करना आदि तरीके से भूमिका निभाई जा सकती है।

विश्व स्तनपान सप्ताह का इतिहास और महत्त्व:

वर्ष 1991 से डब्ल्यूएबीए, डब्ल्यूएचओ और यूएनआईसीईएफ द्वारा वार्षिक विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक हर साल अगस्त के पहले सप्ताह को मनाया जाता है। इस सप्ताह के माध्यम से कई सामाजिक भ्रांतियों को दूर किया है। हर वर्ष के विशेष थीम के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाई जाती है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *