पद्म पुरस्कार-2023 के लिए नामांकन की आखिरी दिनांक जारी की गई

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 2 जनवरी 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

पद्म पुरस्कार-2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसा जमा करने की प्रक्रिया 1 मई 2022 से शुरू हो गई थी। पुरस्कार हेतु नामांकन की अंतिम दिनांक 15 सितंबर, 2022 घोषित की गई है। यह पद्म पुरस्कार गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर घोषित किए जाएंगे। 

पद्म पुरस्कार-2023 के लिए नामांकन कैसे करें?

इन पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसा के आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है। इसके लिए आवेदकों को राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर नामांकन जमा करना होगा।

पद्म पुरस्कार के बारे में:

पद्म पुरस्कार, देश के सर्वोच्च पुरस्कारों (अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) में से एक है। इन पुरस्कारों की स्थापना 1954 में की गई थी। इनकी घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है। देश के ये सर्वोच्च पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि क्षेत्रों / विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों / सेवा से जुड़े ‘विशिष्ट कार्य’ को मान्यता प्रदान करते हैं।

इन पुरस्कारों के पात्र का चयन जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेद के बिना किया जाता है। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के अलावा सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारी समेत सभी सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होते हैं। सरकार पद्म पुरस्कारों को “लोगों का पद्म” में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए कठिन प्रयास किए जायेंगे, जो महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग समुदाय से सम्बंधित है और जो समाज की नि:स्वार्थ सेवा कर रहे हैं तथा जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियों को वास्तव में मान्यता दी जानी चाहिए।

पद्म पुरस्कार-2023 के लिए नामांकन कैसे करें?

सबसे पहले पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण दिए जाने चाहिए। इसके साथ वर्णनात्मक रूप में एक उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) भी शामिल करना है। इस उद्धरण में अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र / विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा की व्याख्या स्पष्ट रूप में की गई हो। इससे संबंधित सम्पूर्ण विवरण गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर दिया गया है।

विभिन्न 13 पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि:

  1. वानिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 की अंतिम तिथि 30/09/2022 है। 
  2. राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022 की अंतिम तिथि 15/09/2022 है।
  3. राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 की अंतिम तिथि 15/09/2022 है।
  4. वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार ‘वयोश्रेष्ठ सम्मान-2022’ के लिए आवेदन 29/08/2022 तक लिए जाएंगे।
  5. व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-2021 हेतु 28/08/2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। 
  6. व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 के लिए आवेदन 28/08/2022 तक किये जा सकते हैं।
  7. दिव्‍यांगजनों के सशक्तिकरण में कार्यरत संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-2021 की अंतिम तिथि 28/08/2022 है।
  8. दिव्‍यांगजनों के सशक्तिकरण में कार्यरत संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 की अंतिम तिथि 28/08/2022 है।
  9. राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार-2022 हेतु 31/08/2022 तक नामांकन भर सकते हैं।
  10. नारी शक्ति पुरस्कार-2022 की अंतिम तिथि 31/10/2022  
  11. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2023 के लिए अंतिम तिथि 31/08/2022
  12. मद्यपान और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 की अंतिम तिथि 29/08/2022 है। 
  13. जीवन रक्षा पदक हेतु 30/09/2022 तक आवेदन कर सकेंगे।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *