टाइगर ट्राइंफ-2024 अभ्यास

भारत और अमरीका के बीच 2024 में टाइगर ट्राइंफ का आयोजन पूर्वी समुद्र तट पर 18 से 31 मार्च तक किया जा रहा है। 

टाइगर ट्राइंफ, भारत और अमरीका के बीच एक द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सैन्‍य अभ्यास है। 2024 में इसका आयोजन पूर्वी समुद्र तट पर 18 से 31 मार्च तक किया जा रहा है। 

टाइगर ट्राइंफ़-2024 के मुख्य बिंदु

  • इस अभ्यास में भारत की नौसेना के तरफ से अभिन्न हेलीकॉप्टर और लैंडिंग क्राफ्ट के साथ जहाज विमान भाग ले रहे हैं। 
  • भारतीय थलसेना के वाहन और जवान एवं वायुसेना के विमान और हेलीकॉप्टर के साथ-साथ रैपिड एक्शन मेडिकल टीम (आरएएमटी) भी शामिल अभ्यास में शामिल हुए हैं। 
  • वहीँ अमरीका की तरफ से अमरिकी नौसेना के जहाजों द्वारा अपने देश का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। इसमें अमरीकी मरीन कोर और अमरीकी थल सेना के सैनिक शामिल है। 

सैन्‍य अभ्‍यास टाइगर ट्राइंफ-24 का उद्देश्य

  • टाइगर ट्राइंफ़ – 2024 को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों के संचालन के लिए अंत:पारस्‍परिकता का निर्माण करना है। 
  • यह अभ्यास भारत और अमेरिका की सेनाओं के मध्य फुर्ती से सुचारू समन्वय को विकसित करने के लिए मानक परिचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) में सुधार लाता है। 

अभ्‍यास के चरण

  • टाइगर ट्राइंफ़ का आयोजन 2 चरणों में किया जाएगा। 
  • सैन्‍य अभ्‍यास का ‘हार्बर चरण’ 18 से 25 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस चरण में इंडिया और USA की नौसेनाओं के सैन्यकर्मी प्रशिक्षण दौरों, विषय-वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान, खेल आयोजन और आम लोगों से बातचीत करेंगे। 
  • हार्बर चरण के बाद ये सैन्‍यकर्मी ‘समुद्री चरण’ में भाग लेंगे, जो 31 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस चरण में सैनिक मिशन के अनुरूप बनाई गई स्थितियों जैसे समुद्री, उभयचर तथा एचएडीआर अभियानों के कार्य करेंगे।

FAQs

टाइगर ट्राइंफ़-2024 अभ्यास का आयोजन कब किया जा रहा है?

18 मार्च से 31 मार्च 2024 तक।

किन 2 देशों के मध्य सैन्‍य अभ्यास ‘टाइगर ट्राइंफ’ का आयोजन किया जाता है?

भारत और अमरीका।

टाइगर ट्राइंफ़-24 के 2 चरण कौनसे हैं?

हार्बर चरण और समुद्री चरण।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *