द्विवार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास “लमितिये-2024”

"लमितिये-2024", "संयुक्त सैन्य अभ्यास"

संयुक्त सैन्य अभ्यास लमितिये-2024 का आयोजन सेशेल्स में किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए भारतीय सेना का दल अभ्यास स्थल पर पहुँच चुका है।

मुख्य बिंदु (लमितिये-2024)

  • यह द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों (एसडीएफ) के बीच 18 मार्च से 27 मार्च 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। 
  • 2024 में लमितिये (LAMITIYE) के 10वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। 
  • इस सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के लिए उपयुक्त शब्द ‘लमितिये’ को क्रियोल भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘मित्रता’। 
  • LAMITIYE-24 में भारतीय सेना की तरफ से भारतीय गोरखा राइफल्स और सेशेल्स की तरफ से सेशेल्स रक्षा बल (एसडीएफ) भाग ले रहे हैं। 
  • दोनों देशों के प्रत्येक दल में 45 सैन्यकर्मी शामिल है। 

यह संयुक्त सैन्य अभ्यास एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसका आयोजन वर्ष 2001 से सेशेल्स में किया जा रहा है। इस अभ्यास का उद्देश्य अर्ध-शहरी परिदृश्य में उप-पारंपरिक संचालन में अंतर संचालन को बढ़ाना है। शांति स्थापना अभियानों के दौरान यह अभ्यास दोनों देशों के बीच सहयोग और अंतर संचालन को बढ़ावा देता है। परस्पर इस अभ्यास के आयोजन से सेनाओं के मध्य कौशल, अनुभव और अनुरूप अभ्यासों से सैन्य संबंधों का निर्माण होता है। 

उद्देश्य 

इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में ये सैन्य दल आधुनिक उपकरणों और प्रौद्योगिकी के दम पर अर्ध-शहरी वातावरण में आने वाले संभावित खतरों को नाकाम करने के लिए सामरिक अभ्यासों की एक श्रृंखला को प्रशिक्षित और कार्यान्वित करेंगे। इस 10 दिवासीय संयुक्त सैन्य अभ्यास में फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास, युद्ध चर्चा, व्याख्यान और प्रदर्शन को शामिल किया गया है। लमितिये-2024 का समापन दो दिवासीय सत्यापन अभ्यास के साथ होगा।

अभ्यास का 9वां संस्करण 

LAMITIYE का 9वां संस्करण 22 मार्च से 31 मार्च 2022 तक सेशेल्स रक्षा अकादमी (एसडीए), सेशेल्स में आयोजित किया गया था। इसमें 2/3 गोरखा राइफल्स समूह (पीरकांथी बटालियन) के सैनिकों ने भाग लिया था।

FAQs

द्विवार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास लमितिये-2024 का आयोजन किन देशों के मध्य किया जा रहा है?

लमितिये-2024 का आयोजन भारत और सेशेल्स (Seychelles) के मध्य 18-27 मार्च 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।

लमितिये (LAMITIYE) का अर्थ क्या है?

भारत और सेशेल्स के मध्य आयोजित किए जाने वाले लमितिये अभ्यास का क्रियोल भाषा में अर्थ ‘मित्रता’ होता है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *