डेली करेंट अफेयर्स क्विज 10 जनवरी 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 10 जनवरी 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 10 जनवरी 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 10 जनवरी 2024

प्रश्न 1. प्रवासी भारतीय दिवस किस महापुरुष से संबंधित है?

उत्तर – महात्मा गांधी

प्रतिवर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है, जो देश के विकास में भारतवंशियों के योगदान को उजागर करता है। इस दिवस के अवसर पर विदेशों में अपने कार्य से भारत का मान बढ़ाने वाले लोगों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाता है। वर्ष 1915 में 9 जनवरी के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आए थे इसलिए यह दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है। देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 8 जनवरी 2002 को हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने की घोषणा की थी।

प्रश्न 2. किस देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में ‘ई-सॉइल’ का निर्माण किया है?

उत्तर – स्वीडन

पौधों के विकास में तेजी लाने के लिए स्वीडिश वैज्ञानिकों ने हाल ही में ‘ई-सॉइल’ का निर्माण किया है। इस विद्युत प्रवाहकीय ‘मिट्टी’ की खोज लिंकोपिंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने की है जो फसल वृद्धि को बढ़ावा देती है। यह मिट्टी विशेष रूप से जौ की पौध में बेहतरीन परिणाम देती है। इससे जौ की फसल में मात्रा 15 दिनों में 50% की वृद्धि होने की संभावना है। इस मिट्टी को हाइड्रोपोनिक खेती के लिए तैयार किया गया है। इस तरह की खेती में पौधे पूरी तरह से पानी, पोषक तत्वों और एक सहायक सब्सट्रेट पर निर्भर होते हैं।

प्रश्न 3. अंतर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद की पहली बैठक भारत के किस शहर में आयोजित की गई?

उत्तर – कोलकाता

अंतर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद (आईडब्ल्यूडीसी) का पहला संस्करण कोलकाता में आयोजित किया गया। यह भारत के अंतर्देशीय जलमार्गों की क्षमता और व्यवहार्यता बढ़ाने के प्रयास में कई पहलों के साथ संपन्न हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने की। इसमें राज्यों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ नीति निर्माताओं और उद्योग जगत की हस्तियों सहित प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया। इस बैठक में देश में नदी क्रूज पर्यटन के विकास के लिए 45,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई गई।

प्रश्न 4. शतरंज के किस ग्रांडमास्टर को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2023 से पुरस्कृत किया गया?

उत्तर – वैशाली रमेशबाबू 

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में विभिन्न खेल हस्तियों को दूसरा सबसे बड़ा एथलेटिक पुरस्कार ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया। विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, एशियाई खेलों के नायक ओजस प्रवीण देवताले, निशानेबाज ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और पारुल चौधरी आदि को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

प्रश्न 5. किस राज्य सरकार ने SC/ST छात्रों के लिए योग्यश्री योजना शुरू की?

उत्तर – पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के SC/ST छात्रों के लिए योग्यश्री योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों के लिए मुफ्त प्रशिक्षण मॉड्यूल प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य में 50 प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की जाएगी।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *