डेली करेंट अफेयर्स क्विज 19 अक्टूबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 19 अक्टूबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 19 अक्टूबर 2023

प्रश्न 1. विश्व आघात दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 17 अक्टूबर

ट्रॉमा के कारण, इसके लक्षण और रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 17 अक्टूबर को विश्व आघात दिवस मनाया जाता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में ट्रॉमा से प्रभावित हो सकता है। यह मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से रोगी को प्रभावित करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी बताया है कि आघात से दुनिया भर में मृत्यु एवं विकलांगता के मामलें सामने आते हैं।

प्रश्न 2. काटी बिहू पर्व किस माह में मनाया जाता है?

उत्तर – अक्टूबर

18 अक्टूबर 2023 को असम में काटी बिहू पर्व मनाया गया। असमिया कैलेंडर के अनुसार यह पर्व काटी मास में मनाया जाता है, इसलिए यह पर्व काटी बिहू या कंगोली बिहू के नाम से जाना जाता है। यह पर्व चावल की फसल की वृद्धि और नई फसल के मौसम की शुरुआत का संकेत देता है। असम में एक वर्ष के दौरान 3 बार बिहू पर्व मनाया जाता है। जनवरी महीने में भोगाली या माघ बिहू, अप्रैल मास में रोंगाली या बोहाग बिहू और अक्टूबर महीने में कोंगाली या काटी बिहू मनाया जाता है। 

प्रश्न 3. भारत के किस हवाईअड्डे को दुनिया का नंबर वन पंक्चुअल Airport बताया गया है?

उत्तर – केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पिछले तीन महीनों से विश्व का नंबर वन पंक्चुअल Airport बना हुआ है। यह भारत का पहला एयरपोर्ट है, जो समय की पाबन्दी के लिए दुनिया में पहले नंबर पर है। एविएशन एनालिटिक्स फर्म सीरियम की ऑन-टाइम प्रदर्शन रिपोर्ट में इस हवाईअड्डे को शीर्ष स्थान दिया गया है।

प्रश्न 4. भारत-फ्रांस सैन्य उप-समिति की 21वीं बैठक का आयोजन कहाँ किया गया?

उत्तर – नई दिल्ली 

16-17 अक्टूबर, 2023 को वायु सेना स्टेशन, नई दिल्ली में भारत-फ्रांस सैन्य उप समिति (एमएससी) की 21वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भारत की तरफ से आईडीएस मुख्यालय में एकीकृत स्टाफ (सैन्य सहयोग) के सहायक प्रमुख एयर वाइस मार्शल आशीष वोहरा और फ्रांस की ओर से संयुक्त स्टाफ के अंतर्राष्ट्रीय सैन्य संबंध के जनरल ऑफिसर मेजर जनरल एरिक पेल्टियर ने भाग लिया। 

प्रश्न 5. किस राज्य सरकार ने ‘स्वच्छ त्योहार, स्वस्थ त्योहार’ अभियान शुरू किया?

उत्तर – उत्तर प्रदेश

आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए ‘स्वच्छ त्योहार, स्वस्थ त्योहार’ अभियान शुरू किया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *