डेली करेंट अफेयर्स क्विज 6 सितम्बर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 6 सितम्बर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 6 सितम्बर 2023

प्रश्न 1. अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 7 सितंबर

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 7 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस मनाया जाता है। यह दिवस इंटरपोल की स्थापना को चिह्नित करने के साथ शांति, सुरक्षा और न्याय बनाए रखने में कानून प्रवर्तन की भूमिका को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2022 में आयोजित अपने 77 वें सत्र के दौरान इस दिवस की घोषणा की और इस वर्ष इंटरपोल की 100वीं स्थापना वर्षगांठ के साथ पहला अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस मनाया जाएगा। 

प्रश्न 2. किस देश ने दुनिया के पहले एआई-संचालित एंटी-ड्रोन सिस्टम का अनावरण किया है?

उत्तर – भारत

भारत की रोबोटिक्स कंपनी ‘ग्रेने रोबोटिक्स’ ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) द्वारा संचालित एक एंटी-ड्रोन प्रणाली ”इंद्रजाल” विकसित की है। इंद्रजाल के अनावरण के साथ भारत विश्व के पहले एआई-संचालित एंटी-ड्रोन सिस्टम को लॉन्च करने वाला देश बन गया है। इंद्रजाल पूर्ण रूप से स्वदेशी है। यह प्रति यूनिट 4000 वर्ग किमी तक की प्रभावशाली कवरेज रेंज प्रदान करता है। 

प्रश्न 3. दुनिया के पहले पोर्टेबल अस्पताल का अनावरण करने वाला देश है?

उत्तर – भारत

हाल ही में भारत ने विश्व के पहले पोर्टेबल आपदा अस्पताल ‘आरोग्य मैत्री क्यूब’ का अनावरण किया है। इस पोर्टेबल आपदा अस्पताल को हवाई मार्ग से ले जाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट भीष्म के एक घटक के रूप में भारत ने यह पहल की है। इस आपदा अस्पताल में एक ऑपरेशन थिएटर, एक मिनी-आईसीयू, वेंटिलेटर, रक्त परीक्षण उपकरण, एक एक्स-रे मशीन, रसोई, भोजन, पानी, आश्रय, एक बिजली जनरेटर आदि शामिल हैं।

प्रश्न 4. 19वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल का ऑफिसियल स्पॉन्सर कौन बना?

उत्तर – अमूल

19वें एशियाई खेलों का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक चीन के हांग्जो में किया जाएगा। एशियाई खेलों 2022 के लिए अमूल भारतीय दल का ऑफिसियल स्पॉन्सर बना है। 19वें एशियाई खेलों में 40 गेम्स में 482 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। एशियाई खेल को एशियाईड भी कहा जाता है। इसका आयोजन 4 साल के अंतराल में किया जाता है।

प्रश्न 5. हाल ही में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किस शहर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लोगो लॉन्च किया है?

उत्तर – देहरादून

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लोगो और वेबसाइट लॉन्च की। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन 8-9 दिसंबर 2023 को देहरादून में किया जाएगा। यह सम्मेलन विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए केंद्रित है। यह राज्य के आर्थिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है। इस दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *